माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष माननीय विन्ध्याचल राय के निर्देशानुसार विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश चन्द्र ओझा के द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी। सदस्यता अभियान चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी का एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने की मिशन को पूरा करने में अधिवक्ताओं को भी योगदान देना है जिसके लिए अधिवक्ता भी अपने अपने क्षेत्र में हर समाज के लोगों को सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि रमन श्रीवास्तव, मनोरंजन पाठक, अनिल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, मारकणेय पाठक, प्रमिला पाठक, , राजु कुमार शशी भूषण राय शेषनाथ ठाकुर, के अलावे अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।