Sat. Apr 18th, 2026

बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट, बक्सर द्वारा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सैकड़ों सैनिकों की उपस्थिति में शरहद पर हर रोज हो रहे शहीदों के सहादत के बदले की मांग की गई । सर्व प्रथम सैनिकों ने शहीद स्मार्क पर माल्यार्पण के बाद दो मिनट का मौन धारण किए और मीडिया के समक्ष अपने आक्रोसता को जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से शहीदों के बलिदान का बदला शीघ्र लेने की मांग की ।जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने प्रधान मंत्री से गुहार लगाई कि शहीदों के शहादत का बदला जल्द लिया जाय ।जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि सैनिकों के दर्द को सैनिक ही समझते हैं । हर रोज हमारे सैनिक शहीद होते जा रहे हैं और शहीद परिवार में मातम ही मातम छाया हुआ है । उनके दर्द भरे आंसुओं को भारतीय सेना और देश के पूर्व सैनिक बर्दास्त नहीं करेंगे । उन्होंने बताया कि विश्व में भारत के परचम लहराने वाले प्रधान मंत्री जी आपने बोला था कि अब पाकिस्तान कोई भी कायराना हमला करता है तो हम उनके घरों में घुस कर मारेंगे । बक्सर जिला के विश्वामित्र की धरती, और भगवान श्री राम की शिक्षा स्थली से पूर्व सैनिक पूछ रहे हैं कि वो वक्त कब आएगा ? जब तक पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी कैंपो पर सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया नहीं होगा । तीनों लड़ाई लड़े हुए हमारे सभापति कैप्टन बी एन पांडेय एवं इटाड़ी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह ने बताया कि उस वक्त भी हमारी सेना ने पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को वंदी बना लिए थे । परंतु आज हमारी सेना आधुनिकी हथियारों से लैश है फिर भी बदला क्यों नहीं लिया जा रहा है । सभी सैनिकों के आंखे आंसुओं से नम हो गई थी और चेहरे पर आक्रोष और गुस्से सातवें आसमान पर थे । भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे, वीर शहीदों का बलिदान , नहीं सहेगा हिंदुस्तान , भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीदों का बदला जल्द लिया जाय के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गूंजता रहा । मौके पर उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, उप सभापति सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सचिव नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा , उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलिराम मिश्रा, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, मीडिया प्रभारी तारा बाबू सिंह, नावानगर प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, उप संयोजक नायब सूबेदार भरत मिश्रा, उप संयोजक हवलदार काशी नाथ उपाध्याय,उप तकनीकी ऑफिसर धनंजय दुबे, कैप्टनअशोक कुमार उपाध्याय, कैप्टन आर सी पाल,सूबेदार राजेंद्र चौबे, शिव कुमार, भीम सिंह, जनार्दन सिंह, मार्कण्डेय पाठक, लाल बिहारी राय, अंबिका राय, धर्म राज त्रिपाठी, राधा मोहन राय , जे एन सिंह, संजय सिंह, जय राम सिंह, एच एन सिंह, श्रीकांत सिंह , राजेंद्र तिवारी, नारद यादव, राम इकबाल सिंह, सुनील सिंह, एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!