भारतीय राजनीति के इतिहास में एक और नई उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी। आज दिनांक 09.06.24 दिन रविवार को भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।इस खुशी की लहर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर एकत्र हो कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे बजा कर तथा पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की झलक देखी गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंच मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
मीडिया के प्रश्नों का जबाब देते हुए जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री पद के लिए सिधा कमल को वोट किया है और हमें उम्मीद है कि जिस तरह 10 वर्षों में मोदी जी ने देश और देशवासियों के लिए जो गौरव हासिल किया है वह लगातार बढ़ता ही जाएगा।जनता ने मोदीजी के बातों को समझा,बुझा और परखा है।उनके नीतियों पर विश्वास किया और भारतीय जनता पार्टी को जीताने का कार्य किया है।जिसका नतीजा है कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहें हैं। मौके पर रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक,संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, निर्भय राय, पूनम रविदास,सौरभ तिवारी,सुधा गुप्ता, संध्या पांडेय,अजय भट्ट, अखिलेश सिंह जिला अध्यक्ष लोजपा, सतीश त्रिपाठी,अजय वर्मा,दाढीवल सिंह,भरत प्रधान,विश्वामित्र सिंह, विकास राय,आशु राय, मोहित बाबा,उदय उज्जैन,प्रभाकर तिवारी,अश्वनी वर्मा,मुन्ना शर्मा,राम जी साह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।