Sat. Jun 6th, 2026

बक्सर जिला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की डुमरांव विधानसभा और ब्रह्मपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक पूर्वाह्न 11.00 बजे से आनन्द बिहार होटल डुमरांव में आहूत किया गया। जिसमें सभी दलो के मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी तथा प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए। उक्त बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन का कार्य लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने एनडीए समर्थित तथा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को लोक सभा चुनाव में भारी से भारी मतों से विजयी बनानें का मंत्र दिया।वही लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी समर्थित दल के मंडल अध्यक्षों से अपने अपने बूथ पर मिथलेश तिवारी के लिए सजग प्रहरी के रूप में तैनात रहने को कहा। चुनाव से संबंधित और भी कई तरह की योजना तैयार की गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रत्याशी मिथलेश तिवारी को चुनाव में जीत दर्ज कराने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलिराम कुशवाहा जिला अध्यक्ष हम, सिद्धनाथ सिंह प्रभारी ब्रह्मपुर विधानसभा,विन्धयाचल पाठक,अनु तिवारी सिमरी मंडल अध्यक्ष, अरुण कुमार पासवान जिला अध्यक्ष लोजपा sc/St, दिलीप चन्द्रवंशी, विनोद उपाध्याय, विनोद राय,भुटेली तिवारी, हिरामन पासवान, मनोज सिंह सह संयोजक डुमरांव विधानसभा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!