*”एक शाम, मतदान के नाम” के तहत आज दिनांक 21 अप्रैल 2024 को श्री अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के दिशा निर्देश में उप विकास आयुक्त महोदय बक्सर की अध्यक्षता में बक्सर विधानसभा के निम्न मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या:- 34 -सिविल लाइंस क्लब एवं 35-सामुदायिक भवन बक्सर में संध्या चुनावी चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया एवं मतदाताओं से हस्ताक्षर भी कराया गया, कि इस बार के लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत अपना मतदान 01 जून, 2024 (शनिवार)को करेंगे*।
*इस अवसर अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, वार्ड पार्षद, बीएलओ आदि उपस्थित थे।