Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी की तरफ से जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी मुन्ना तिवारी जी की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का दिनांक 8 मार्च 2024 को हेमदापुर चक्की में कई गणमान्य विधायक माननीय विधान परिषद सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता का आगमन हो रहा है जिसमें डॉ पांडे ने बताया कि जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई बुद्धिजीवी संगठन जोरदार तरीके से अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करने की तैयारी कर रहे हैं
प्रेस वार्ता में बताया गया कि महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री सहजानंद सरस्वती की135वी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम हेमदापुर चक्की प्रखंड बक्सर में स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदम कद प्रतिमा का अनावरण बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा संजय कुमार तिवारी उर्फ मुना तिवारी विधायक सदर बक्सर विधायक विश्वनाथ राम विधायक संतोष मिश्रा विधान परिषद सदस्य समीर कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई गणमान्य की गरिमामई उपस्थिति मे भव्य समारोह में किया जाएगा ।।
तत्पश्चात राहुल अखिलेश संदेश न्याय रथ विगत 26 अक्टूबर 2023 से सदाकत आश्रम पटना में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष बिहार प्रदेश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर डॉ श्रीकृष्ण सिंह जयंती के अवसर पर निकला था जो बिहार राज्य के तमाम 38 वो जिला के भ्रमण करते हुए आज बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जिसका समापन भी दिनांक 8 3.2024 को रथ के संयोजक डॉ शशी भूषण पांडे के ग्राम हेमदापुर चक्की मे आयोजित सभा स्थल पर किया जाएगा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक संजय कुमार तिवारी अप मुन्ना तिवारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती जी की मूर्ति अनावरण हर्षो उल्लास के साथ किया जाएगा विधायक ने आगे बताया कि आने वाला लोकसभा में बक्सर से गरीब गुरुओं की आवाज कांग्रेस बनेगी प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह त्रिजोगी नारायण मिश्रा वार्ड पार्षद कांग्रेस नेता संतोष उपाध्याय महिला कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी संजय दुबे भोला ओझा श्रीमती निर्मला देवी मुन्ना जी अभय मिश्रा राम जी तुरहा सुरेंद्र प्रसाद रवि पांडे अलाउद्दीन बक्सर प्रखंड अध्यक्ष नीलू मिश्रा अजय यादव सुनील कुमार मंगरी देवी राजू वर्मा भारत यादव जयराम राम सहित मुख्य थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!