Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा इंडिया गठबंधन के झंडा के साथ माननीय युवा सम्राट देश की धड़कन राहुल गांधी जी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार तेजस्वी यादव जी का भव्य स्वागत अंग वस्त्र देकर गगन भेदी नारों के साथ में किया गया ।।
डॉ पांडे ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि जिस तरह के इंडिया गठबंधन में उत्साह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से है आने वाले दिन में केंद्र में बैठी अहंकारी सरकार खत्म होगी एवं जनता का राज आएगा।।
साथ स्वागत करने वालों में सदर विधायक बक्सर संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का परचम इस बार पूरे बिहार में 40 की 40 सीट जीतकर राहुल गांधी के सपनों का एवं हाथों को मजबूत किया जाएगा
प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा विनय सिंह जी अजय यादव बंशीधर यादव दिवाकर पटेल अभय मिश्रा सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!