बीजेपी लीगल सेल ने कसी कमर
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लीगल सेल बक्सर की संगठनात्मक बैठक लीगल सेल के जिला कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता बीजेपी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया, बैठक में पटना में हो रहे अधिवक्ताओं की महासम्मेलन के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी! बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार ने 40 के 40 सीटों पर कब्जा कर कीर्तिमान स्थापित करेगा जिसके लिए लीगल सेल ने भी अपनी कमर कस ली है, बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह यादव, शशी भूषण राय,प्रमिला पाठक, मनोरंजन पाठक,बसंत चौबे, राजीव कुमार भगत, मीरा कुमारी, संतोष उपाध्याय,सुशील कुमार पाठक, रजनीश रंजन, बंझु राम, अवध बिहारी राम,अरविन्द कुमार, संतोष कुमार, गोपाल कृष्ण सिंह मौजूद रहे!