
बिहार विधानसभा सामान्य चुनाव 2020 के अवसर पर बक्सर जिला में 28 अक्टूबर 2020 को मतदान का दिन निर्धारित है मतदान के दिन अधिक से अधिक बक्सर जिला के मतदाता मतदान करने मतदान केंद्रों तक पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार विभिन्न तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम का लगातार आयोजन कर रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को एमपी हाई स्कूल के खेल के मैदान में विशाल रंगोली को आकर्षक ढंग से बनाया गया उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त बक्सर रंगोली को देखने पहुंचे