Mon. Apr 20th, 2026

बिहार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2020 के अवसर पर बक्सर जिला में मतदान की तिथि 28 अक्टूबर 2020 को निर्धारित है उक्त अवसर पर बक्सर जिला के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान को लगातार जिला में चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने चार नुक्कड़ नाटक मंडली के चार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में नुक्कड़ नाटक मंडली जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे हैं जिला प्रशासन के द्वारा सारी व्यवस्थाओं के बारे में रोचक ढंग से जानकारी देंगे जिसमें थर्मल-गन से तापमान जांच , सैनिटाइजर ,हाथ धोने के लिए साबुन,मतदान करने हेतु ग्लब्स की व्यवस्था ,मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ ही मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, रैम्प , प्रतीक्षा करने हेतु बैठने के लिए शेड की व्यवस्था,बिजली की व्यवस्था,हेल्प डेस्क, ग्रीन चैनल ,सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन लगाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!