Wed. Sep 16th, 2026

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मई 2022 के परिपेक्ष में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार कार्यालय भवन विधिक सेवा सदन में व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी तृतीय संवर्ग के कर्मचारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को कैसे निपटारा करवाना है, सुलह के आधार पर किस कैसे वादों को चिन्हित करना है , चिन्हित करके उन वादों को सीआईएस पर अपलोड करने एवं निष्पादन के पश्चात सीआएस से हटाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। मौके पर व्यव्हार न्यायालय, बक्सर में सिस्टम ऑफिसर के पद पर कार्यरत श्री विजय कुमार सिंह द्वारा सभी लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में कंप्यूटर पर कार्य करने से संबंधित जानकारियां न्यायालय कर्मचारियों को दिया। न्यायालय कर्मचारियों ने अपने सामने आने वाले कठिनाइयों को विजय कुमार सिंह के समझ रखा व कैसे हल किया जाएगा इस विषय में उनसे पूछा। सभी को बारी बारी से उनके द्वारा जवाब दिया गया। जिससे सभी काफी संतुष्ट हुए। प्रशिक्षण उपरांत सभी न्यायिक कर्मचारियों में काफी हर्षोल्लास का माहौल रहा। वे संतुष्ट होकर कार्यालय भवन से बाहर निकले। मौके पर सिस्टम असिस्टेंट सौरभ कुमार, सद्दाम हुसैन, अनिल कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार वर्मा आदि वही कार्यालय कर्मचारी सुधीर कुमार, दीपेश कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!