Tue. Sep 15th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत सरकारी आवासीय एवं गैर सरकारी आवासीय भवनों का अनुरक्षण एवं मरमति एवं विद्युतीकरण की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन हेतु प्राथमिकता अनुमोदन समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। इसमें संबंधित सरकारी आवासीय एवं गैर सरकारी आवासीय भवनों के मरमति एवं विद्युतीकरण हेतु प्राथमिकता का निर्धारण किया गया एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव केंद्रीय कारा अधीक्षक बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर विद्युत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, विद्युत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!