Sat. Apr 18th, 2026

आज दिनांक 8 मार्च 2022 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नगर भवन बक्सर में प्रातः 11:00 बजे पूर्वाहन से संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पांच श्रेणियों में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें महिला उद्यमी श्रेणी में शिमला देवी, सोनामति देवी, निर्मला देवी, सलमा खातून को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए सम्मानित किया गया। महिला कृषकों के वर्ग में मंजू देवी एवं प्रिया देवी दोनों ही राजपुर प्रखंड से हैं को क्रमशः शहद उत्पादन एवं बागवानी में नवीनतम तकनीकों के साथ उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता एवं सामाजिक विषयों के लिए कार्य करने के लिए अनीशा भारती PLV, DALSA के साथ ही नीतू प्रिया, महिला थानाध्यक्ष महिला थाना बक्सर, स्मृति कुमारी, ब्रह्मपुर थाना गोल्डी कुमारी, महिला सिपाही बक्सर, को सम्मानित किया गया। पुलिस बल की इन महिला पदाधिकारियों एवं सिपाही को बेहतर पुलिसिंग एवं कर्तव्यपरायणता के लिए यह सम्मान दिया गया। कला के क्षेत्र में विनीता राय चित्रकार एवं क्राफ्ट की विशेषज्ञ को जिला पदाधिकारी द्वारा उनके विशिष्ट कला के लिए महिला सशक्तिकरण सम्मान दिया गया। महिला कोविड योद्धा डॉक्टर सेतु सिंह, डॉ नमिता सिंह, डॉ श्रुति प्रकाश, ANM नीलम कुमारी, सुजानती कुमारी, पुनीता कुमारी, शारदा कुमारी, रंजू कुमारी को तथा साथ ही आशा दीदी कुमारी कुसुमलता, विमला देवी, सरस्वती देवी, नीतू कुमारी को कोविड टीकाकरण में सराहनीय भागीदारी निभाने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण बिंदु यह रहा कि इस बार बक्सर जिले की बेटियां जो कि बक्सर जिला के भौगोलिक क्षेत्रफल से बाहर रह रही हैं वह भी आभासी माध्यम से बक्सर की अन्य महिलाओं से मुखर हुई। आसाम एवं मेघालय कैडर की आईएएस अधिकारी प्रीति कुमारी जी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू चंद्रा, आईजीआईएमएस की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अमृता ने बक्सर की धरा से अपनी शुरुआत एवं संघर्ष के उपरांत शिखर तक के सफर को बक्सर की बेटियों से साझा किया एवं महिलाओं को अपने एवं अपने समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रेरणादायी संबोधन किया।**अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में लिंग समानता, इच्छा या आवश्यकता विषय पर छाया चौबे सहायक प्रोफेसर एमपी कॉलेज बक्सर, बालिका सुहानी, एमपी हाई स्कूल, बबीता गुप्ता, जीविका एवं श्रीमती मुग्धा सिंह द्वारा ज्वलंत विचार रखे गए। जिला प्रशासन द्वारा महिला उत्थान से संबंधित रंगोली एवं फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता के साथ ही म्यूजिकल चेयर, dart गेम, पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित किए गए। जिनमें बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। पहली बार महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए स्टॉल की व्यवस्था की गई एवं आर्ट एंड क्राफ्ट हेल्थ, जीविका, महिला हेल्पलाइन सह वन स्टॉप सेंटर के स्टॉल लगाए गए।**इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!