Fri. Sep 18th, 2026

यूपी,उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार को भाजयुमो,बक्सर के कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया। बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बुलडोजर के साथ जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बुलडोजर के साथ जश्न मनाते हुए देखे गए। जैसे ही टीवी पर परिणामों के रुझान आने शुरू हुए भाजयुमो के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित होने लगे।पार्टी की जीत पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे के नेतृत्व में जम कर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी गई। गुलाल लगा कर, ढोल बजा कर, होली गाकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माधुरी कुअंर ने कहा कि यूपी उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत ने बता दिया है कि जनता मोदी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास कर रही है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जीत की खुशी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस चौकी तक वाहन रैली निकाली।माधुरी कुंवर, चुन्नू सिंह, मनोज पांडे पुनीत सिंह, मदन जी दुबे, रमेश वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, परशुराम चतुर्वेदी, प्रियरंजन चौबे, निक्कू तिवारी, रूपेश दूबे, दीपक सिंह, पीयूष प्रियदर्शी, सौरभ चौबे, अविनाश पाण्डेय, शशि बावला, ओम जी यादव, राहुल दूबे, सुमित उपाध्याय और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!