Thu. Apr 23rd, 2026

. समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
बक्सर, दिनांक 10 मार्च 2022 :- कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) U-14/17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा नगर भवन बक्सर में दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2022 से दिनांक 14 मार्च 2022 तक नगर भवन बक्सर में किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आज के परिवेश में खेल के महत्व को बताया जो कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ स्वयं की प्रसिद्धि का भी एक साधन है। खेलते समय सभी खिलाड़ियों को अपनी खेल भावना के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेने एवं अपने सर्वोच्च प्रतिभा को दिखाने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता में इनाम महत्वपूर्ण नहीं होता बल्कि उस प्रतियोगिता की खेल भावना, स्मृति में हमेशा रहती है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वोच्च प्रयास करना चाहिए। आज के आधुनिकता के युग में खेल का अपना ही महत्व है जो सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

सर्वप्रथम तीनों ग्रुप के सभी खिलाड़ियों का तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा वजन किया गया। तत्पश्चात खेल का शुभारंभ किया गया।

*इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, उप अधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु शारीरिक शिक्षक एवं सम्मानित शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!