Sat. Jun 6th, 2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2022 को सिमरी प्रखंड के ग्राम पंचायत पड़री के पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी पति भाजपा नेता और कुशल समाजसेवी श्री भगवान सिंह “त्यागी” के नगवां स्थित आवास पर जन सहयोग सह संपर्क कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रियंका पाठक और उप प्रमुख चंदन कुंवर जी के द्वारा फीता काटकर के किया गया। इससे पूर्व पूजन हवन आदि का कार्यक्रम किया गया।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री भगवान सिंह “त्यागी” जी के द्वारा चुनाव से पहले जनता से वादा किया गया था कि हम एक ऐसे कार्यालय का स्थापना करेंगे जहां से क्षेत्र के समस्त जनता को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी क्योंकि किसी योजनाओं का लाभ कोई भी व्यक्ति तब ले सकता है जब उसकी पूरी जानकारी उसे रहेगी।
इसके साथ ही राधे साइबर कैफे का भी उद्घाटन किया गया जहां पर ऑनलाइन संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे जहां फोटो, फोटोस्टेट, लेमिनेशन और आधार तथा एटीएम कार्ड से पैसा निकासी और जमा भी किया जा सकेगा।
अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के उपरांत
संबोधन के दौरान प्रखंड प्रमुख के द्वारा श्री भगवान सिंह “त्यागी” के सेवा कार्यों को सराहते हुए जनता से यह वादा किया गया कि हर महीने हम स्वयं इस कार्यालय में उपस्थित होंगे और क्षेत्र के जनता से सीधे संपर्क हो सकेगा तथा उनके समस्याओं का निपटारा कर सकेंगे।
जितेंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि चुकी त्यागी जी का सेवा और समर्पण ही था की कई प्रत्याशियों ने लाखों रुपए खर्च किए परंतु त्यागी जी बिना किसी फिजूल खर्च के चुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर सके है।
सरपंच प्रतिनिधि राम जी चौधरी ने कहा कि त्यागी जी ऐसे नेता है जो अपने क्षेत्र के समस्त जनता में किसी भी तरह का जाति, ऊंच-नीच अमीर गरीब का कोई भेदभाव नहीं रखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के हजारों जनता और आगंतुक अतिथियों में प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज पाठक जी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनू तिवारी, भाजपा नेता गोपाल जी दुबे, ढकाइच के बीडीसी पंकज दुबे, बलिहार के बीडीसी अंगद सिंह, उप मुखिया दिनेश तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि राम जी चौधरी, उप सरपंच मुन्ना ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी मुखिया ज्योति सिंह एवं पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य की उपस्थिति गरिमामयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!