Sat. Jun 6th, 2026

आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन शाखा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय अवस्थित सभागार में की गई।*
√इस वर्ष 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम “निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागिता पूर्ण बनाना”
इस अवसर पर सभा कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं कर्मियों तथा बीएलओ को जिला पदाधिकारी महोदय ने शपथ दिलाई।
“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ERO/BLO को निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया जिनके नाम इस प्रकार से है:- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 202-राजपुर(अ०जा०) से प्रेम कान्त सूर्य, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 199-ब्रह्मपुर से श्री राजकुमार श्रीवास्तव, शिक्षक, बीएलओ (जिला स्तर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य हेतु), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 200-बक्सर से श्रीमती मालती देवी, आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ (विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य हेतु), बिहार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 201-डुमराव से श्री निरंकार कुमार, शिक्षक, बीएलओ (विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य हेतु) एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 202-राजपुर (अ०जा०) से श्री पिंटू कुमार यादव, प्रखंड शिक्षक, बीएलओ (विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य हेतु) है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय ने बताया कि स्वीप के माध्यम से जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशन में अहिल्या अभियान के द्वारा महिला वोटरों की संख्या बढ़ाई गई। बीएलओ को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाताओं की पंजीकरण की संख्या नियमित रूप से विभागीय के निर्देश के आलोक में समीक्षा करनी चाहिए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 885 था। जो अहिल्या अभियान के बाद 893 हुआ वर्तमान में यह 898 है अभी भी इसमें और प्रगति करने की संभावना है।
सभी बीएलओ को नियमित रूप से अपना कार्य करते रहना चाहिए जिससे मतदाता सूची में प्रगति रहे तथा साथ ही ट्रांसजेंडर, एचआईवी मरीज, दिव्यांगजन की संख्या नियमानुसार मतदाता सूची में बढ़ाई जा सके। किसान गोष्ठी की तर्ज पर सभी बीएलओ को मतदाता गोष्ठी का भी आयोजन करना चाहिए और उसमें चुनाव की निष्पक्षता, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व के बारे में बताना चाहिए।
*इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कर्मीगण एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!