
सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने किया नगर भ्रमण
फुटपाथी दुकानदारों और व्यवसायियों के साथ हरकदम पर खड़ा हूँ: सदर विधायक मुन्ना तिवारी
बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने धनतेरस और दीपावली के पूर्व बक्सर नगर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण करके व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत होकर तुरंत कार्रवाई की।
इस दौरान बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना के बाद यह पहला पर्व है जिसमें व्यवसायी कुछ कारोबार कर पा रहे हैं। फुटपाथी दुकानदारों की समस्याओं को सुनकर मैंने बाजारों के स्वयं निरीक्षण किया ताकि उनको प्रशासन का सहयोग मिले और वें सुकून से कारोबार कर सकें। महंगाई के कारण बाजार में रौनक थोड़ी कम गयी है।
उनके साथ नगर भ्रमण में हरिशंकर त्रिवेदी, कामेश्वर पांडेय, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, शुभम तिवारी, बुच्चा उपाध्याय, सन्तोष पांडेय, अमरनाथ पांडेय, नीतीश कुमार, धनजी पांडेय, सन्तोष चौबे,
सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे