Thu. Oct 29th, 2026

शिव दयाल पाण्डेय की रिपोर्ट._________________________बक्सर : जिले में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उत्सव पूर्ण माहौल में मनाया गया । जिलाधिकारी अमन समीर ने शहीद स्मारक कमलदह ,बक्सर किला मैदान और समाााहरणालय में झंडा फहराया। साथ ही जिले वासियोंं को स्वतंत्रतााा दिवस की बधाई दिया। शहीद स्मारक कमलदह में पहुंचकर अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।मुख्य समाारोह स्थल किला मैदान से संबोधित करते हुए उन्होंनेशहीद स्मारक कमलदह पर झंडोत्तोलन करते जिलाधिकारी अमन समीरकहा हमारा पहला प्रणाम उन शहीदों को। जिनकी वजह से हम यह राष्ट्रीय पर्व आज मना रहे हैं।जिला लगातार प्रगति कर रहा है। हर क्षेत्र में विकास का क्रम जारी है। हम युवाओं से अपील करते हैं। वे अपने कर्तव्य को समझे और देश की प्रगति में योगदान करें। मुख्य समारोह के दौरान कोविड महामारी के दौर में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को जिलाधिकारी व एसपी ने सम्मानित किया। इस मौके पर सदर विधायक संजय तिवारी, उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर, सदर एसडीओ केके उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।परेड की सलामी देते डीएम व एसपीपुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी नीरज कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ केके उपाध्याय, एसडीपीओ आवास पर डीएसपी गोरख राम आदि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए। राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के प्रमुख अपने अपने कार्यालयों पर झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!