Sat. Sep 12th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय बक्सर के परिसर में स्थित कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में पौधारोपण का कार्यक्रम माननीय न्यायाधीशों द्वारा किया गया । इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह ने सर्वप्रथम एक पौधा लगाया। तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 2021 की पर्यावरण थीम विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’ है. जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं पर अपने विचार प्रकट किए । साथ ही उन्होंने अन्य न्यायाधिसो अपने कार्यालय कर्मियों से भी एक एक पौधा प्रत्येक को लगाने को कहा । जिले में कार्यरत सभी माननीय न्यायाधीशों द्वारा एक एक पौधा लगाया गया पौधारोपण का कार्यक्रम माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा अपनी देखरेख में कराया गया । इस अवसर पर कुल 51 पेड़, व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाए गए । बताते चलें कि वर्ष 2014 से प्रत्येक वर्ष माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की देखरेख में प्रत्येक वर्ष पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता रहा है ।इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, सुमन कुमार सिंह, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, धीरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, राजेश कुमार त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रज किशोर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कैलाश जोशी एवं अन्य न्यायाधीश साथ ही कार्यालय कर्मी , सुधीर कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव , सुमीत कुमार, सुनील कुमार पारा विधिक स्वम सेवक शत्रुघ्न सिन्हा , सुंदरम कुमार , गायत्री कुमारी ,नैना कुमारी, हरेराम यादव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!