
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशनुशार आगामी 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में बक्सर जिला के सभी बैंक अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न हुआ । जिसमें सभी बैंकों को 28 जून तक कार्यालय में नोटिस जमा करने एवं अपने सभी ब्रांच को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देने को कहा गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी का भी बैंक से संबंधित बाद हो तो वे सम्बंधित बैंक के शाखा में पहुँच अपनी बाद का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व भी करा सकते है।