Sun. Apr 19th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशनुशार आगामी 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में बक्सर जिला के सभी बीमा कंपनियों के अधिकारियो एवं पैनल अधिवक्ता के साथ बैठक सम्पन्न हुआ । जिसमें सभी बीमा कंपनियों से कहा गया कि अदालतों में मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित वाद लंबित है और उनमें से कई वाद आपसी समझौत से निपटाया जा सकता है यदि बीमा कंपनी उन वादों में जिसमे वो सुलह करना चाहती है उसकी सूची उपलब्ध करा दे तो कई वादों का निस्पादन हो सकता है । उन्होंने बीमा कंपनियों से आग्रह की वे ज्यादा से ज्यादा वादों में समझौता करे जिससे कोर्ट पर बोझ कम हो। इस अवसर पर ओरिएंटल इंश्योरेंस एवं नेशनल इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक एवं पैनल अधिवक्ता प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, बिनोद सिंह एवं सुरेश चोबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!