Fri. Apr 17th, 2026

तैतीस सदस्यीय किसानों का जत्था पंतनगर रवाना
पंतनगर में आयोजित किसान मेला में सिखेंगे आधुनिक तकनीक के गुर
बक्सर: जिले के किसानों को तकनीकी से लैश करने हेतु आत्मा संस्थान द्वारा देश के नामचीन संस्थानों में भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में दिन बुधवार को जिले से कुल तैतीस कृषकों का दल पंतनगर में आयोजित किसान मेला में भाग लेने हेतु रवाना किया गया। आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,पंतनगर‘‘उतराखंड’’ में दिनांक 07 से 10 अक्टूबर तक किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बक्सर के कृषक दिनांक 07 एवं 08 अक्टूबर को किसान मेला में शामिल होंगे। किसान मेला में रबी की फसलों के नवीनतम प्रजातियों के बीज, शाक-भाजी, फलों, वानिकी, सगन्धीय, एवं फूलों के उन्नत बीज, कृषि उद्योग प्रदर्शनी , कृषि समस्याओं के समाधान हेतु कृषि क्लीनिक, आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी,मत्स्य अंगुलिकाओं का आरक्षण एवं आपूर्ति इत्यादि के स्टॉल रहेंगे, जहॉं किसान तकनीकी जानकारी के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते है। इसके अलावा कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विषयों पर प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जिसमें किसान भाग लेकर अपने क्षमता का आकलन एवं ईनाम अर्जित कर सकते है। आत्मा के प्रभारी उप परियोजना निदेशक श्री विकास कुमार राय ने जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि परिभ्रमण में शामिल सभी कृषक अनुशासन में रहकर किसान मेला में जानकारी अर्जित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्र में अर्जित जानकारी को साझा कर अन्य किसानों को भी लाभान्वित करेंगे। किसानों के सुविधा हेतु टीम लीडर के रुप में एटीएम विवेकानंद उपाध्याय तथा विपिन कुमार शर्मा को शामिल किया गया है। जत्थे का समन्वय रघुकल तिलक एवं चंदन कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर त्रिपुरारीशरण सिन्हा, सत्येन्द्र राम, दीपक कुमार प्रगतिशील कृषक सुनिल कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!