Fri. Sep 18th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं

उपरोक्त बातें देवेश कुमार अवर न्यायाधीश, -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने जिला कार्यालय में चल रहें बैठकों के दौड़ के दौरान कहीं। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के कार्यालय प्रांगण में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रथम बैठक पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे पैनल अधिवक्ताओं से की गई। दूसरी बैठक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरपंच के रूप में कार्य कर रहे ग्राम सरपंचो से की गई। जिसमें माननीय सचिव देवेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2024 को हमारे देश के सभी जिलों के जिला न्यायालय में किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को आपसी सुलह के आधार पर निपटारा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा की इसके लिए लोगों को प्रेरित करना, इसके फायदे के बारे में लोगों को बताना, हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोक अदालत से होने वाले सुलह के मामले को आप सभी न्यायालय में लंबित वादों को चिन्हित कर उनके पक्षकारों को उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताएं जिससे अपने वादों को सुलह करने के लिए वे प्रेरित हो। इस दौरान उन्होंने जिले मे दिनांक 26 जून से 28 जून 2024 तक आयोजित होने वाली मोबाइल लोक अदालत, साथ ही दिनांक 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में लगने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में भी उपस्थित सभी ग्राम सरपंचों को बताया। बताते चले की इसके पूर्व में भी ग्राम पंचायत राज अधिकारी, अनुमंडल पदाधीकारी, बक्सर, डूमरॉव, सर्टिफिकेट ऑफिसर, आदि व्यवहार न्यायालय, बक्सर के सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ श्रीमान सचिव ने बैठक कर ली है। जिसमें उन्होंने अपने-अपने न्यायालय में लंबित सुलहनिए वादों को चिन्हित कर दोनों पक्षकारों के बीच नोटिस के माध्यम से सूचित कर उन्हें न्यायालय में अपने वादों को सुलह करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। मौके पर उपस्थित ग्राम सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत से लंबित वाद को सुलह के आधार पर निपटारे के लिए लोगों को बताने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व की भांति इस राष्ट्रीय लोक अदालत को भी सफल बनाने के लिए हम सभी हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!