
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे की अध्यक्षता में भारत के 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने के उपलक्ष में भाजयुमो, बक्सर के कार्यकर्ताओं ने अहिरौली विद्या मंदिर (बालक खंड) में एकत्रित होकर 100 की संख्या के दर्शाने वाली एक मानव श्रृंखला बनाया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और विद्या मंदिर के बच्चों ने 100 की संख्या का एक दृश्य बनाया जो कार्यकर्ताओं और बच्चों के उत्साह को दर्शाता है साथ में फ्रंटलाइन वर्कर्स और टीकाकरणकर्ताओं का धन्यवाद भी दिया।
देश ने गुरुवार को टीकाकरण अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने अपने नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की 100 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई है। भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के सिर्फ 9 महीने के अंदर ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया गया। 100 करोड़ का आंकड़ा पार होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी कुँअर, विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश ठाकुर, चंदन कुमार, अक्षय ओझा, सौरभ चौबे, सुमित उपाध्याय, प्रभाकर तिवारी, धीरेंद्र सिंह, हेम शंकर शाह, मदन पांडे, मदन मोहन श्रीवास्तव, अनूप चौबे, संतोष पांडे, जय मंगल त्रिवेदी, दिनेश गुप्ता, विवेक राय, हरेंद्र गिरी, विनोद शंकर तिवारी, सतेंद्र उपाध्याय ,संतोष खरवार, जनार्दन तिवारी, ईश्वर चंद्र, सुधीर दुबे, अमित राय, विजेंद्र राय सहित विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए।