Mon. Oct 26th, 2026

“समस्या आने पर न्याय नहीं समाधान होना चाहिए क्योंकि न्याय में एक के घर दीप जलते हैं, और दूसरे के घर
अँधेरा होता है। जबकि समाधान में दोनों के घर दीप जलते हैं ” “दो न्याय अगर तो आधा दो अगर उसमें भी कोई बाधा हो, तो रखो अपनी धरती तमाम” दे दो केवल मुझे पाँच ग्राम, हम यही खुशी से खाएंगे परिजन के साथ अस्सी मनाएंगे”

प्रस्तुत बातों को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह ने आज संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर विधिक सेवा सदन भवन में हुए कार्यक्रम में कही। साथ ही उन्होंने कहा जिला प्राधिकार के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लगातार हो रहा है। अपर जिला जज प्राधिकार सचिव, धर्मेंद्र कुमार तिवारी डालसा के नेतृत्व में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वमसेवक के सहयोग से जिले भर में अब तक कई कार्यक्रम हुए हैं। इस कार्यक्रम में जिले के गरीब, असहाय, दिव्यांग, मानसिक रूप से बीमार, अपराध से प्रभावित महिला, पुरुष, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, जंगलों में निवास करने वाले आदिवासी, आदी के बीच जागरूकता अभियान जिला प्राधिकार, बक्सर चला रही है। हजारों परिवारों का घर-घर जाकर जनसंपर्क करके विधिक रूप से जागरूक किया गया है, तथा उनकी समस्याओं से अवगत होकर विधिक उपचार का रास्ता भी उन्हें बताया गया है। गांव, कस्बों, शहरों के विभिन्न मोहल्ला, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सरकारी और निजी विद्यालयों में दर्जनों विधिक जागरूकता कार्यक्रम आमसभा कर लोगों को जागरूक करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गरीब उन्मूलन योजनाओं के बारे में बताते हुए उसे सुगमता पूर्वक प्राप्त कराने को लेकर लोगों में जागरूकता किया गया है । ई गवर्नेंस के माध्यम से घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल अपराध, अपराध से प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलने के प्रावधानों के बारे में बताते हुए आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में डालसा सतत प्रयासरत है। आज 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे रखा गया है। इसमें आम लोगों अपने मुकदमों को न्याय से हटकर समाधान का रास्ता अपनाकर वादों को सुलह कराएं। कार्यक्रम का मंच संचालन पैनल अधिवक्ता डॉ विष्णु दत्त द्विवेदी द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, दीपेश कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार रवानी, पैनल अधिवक्ता नीलम कुमारी दीपिका केसश्री, भारती कुमारी, रवि शंकर, आशुतोष कुमार ओझा आदि विधि स्वम सेवक शंकर दयाल वर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील कुमार, मदन कुमार प्रजापति, कुमार गौरव, नीतू कुमारी, रुकैया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!