10 मार्च 2024 को सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग संघ के निर्देशक डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सैकड़ों पूर्व सैनिकों एवम वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । सैनिकों को होने वाली समस्याओं जैसे स्पर्श, लाइफ सर्टिफिकेट का रिजेक्ट होना जिससे पेंशन का बंद हो जाना , पेंशन अचानक कम हो जाना , ई सी एच एस में दवाई का पैसा क्लेम होने में परेशानियां विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चाएं की गई और उसका निदान बताया गया । निर्देशक डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने अपने वक्तव्य में बताया की आज संघ के अधिकारियों के दिन रात कथक प्रयास से संघ देश के हरकोने में अपना परचम लहरा रहा है । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संघ के लिए हमारा तन, मन और धन सदैव न्योछावर है । मेजर साहब ने इस साल का होली मिलन समारोह 19 मार्च को सैनिक परिवार के साथ बड़ी धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया। जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया की संघ की बुलंदियों पर ले जाने में पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब , वेल फेयर अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब, और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की विशेष भूमिका है । मीटिंग में उपस्थित दोनों आंख का अंधा बच्चा कमलेश ने बताया की ट्रेनों में भीख मांगने से बचाकर एक सराहनीय पेंशन और 15 लाख रुपया एरियर दिलाने में सैनिक संघ बक्सर की ही अहम भूमिका है ।संघ के अधिकारियों ने अपना अलग अलग विचार रखा । बहुत से सैनिकों ने संघ को सदस्यता ग्रहण की ।सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय ने सैनिक एकता बनाए रखने का आदेश देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी ।मौके पर :- जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, चेयरमैन सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव,कैप्टन तारकेश्वर पाण्डेय, तकनीकी ऑफिसर फूल बदन सिंह, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री चंद्रजीत सिंह, चौसा प्रखंड अध्यक्ष हरी वंश सिंह यादव,सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार त्रिवेणी दुबे, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह,शिव मुनि सिंह,दया शंकर दुबे ,अंबिका राय, रवि कांत राय , श्री किशुन लाल, धनंजय दुबे, राम इकबाल सिंह, उमा शंकर शर्मा, सीता राम साहू, कामेश्वर सिंह, नारद मुनि सिंह, लाल बिहारी प्रसाद,राधा मोहन पासवान, सुबास ओझा, ललन सिंह, अवधेश सिंह, वीर नारी रिंकी देवी, कलावती देवी, धर्मावति देवी, सुशीला देवी, एवम सैकड़ों संघ सदस्य