Wed. Oct 28th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के बीच सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों के बीच निशुल्क सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। वृद्ध एवं दिव्यांगजन समाज की मुख्य कड़ी हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई केंद्रीय योजना चल रही है। इस कड़ी में इन्हें निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों से बातचीत की। केंद्रीय योजनाओं के अनुभव बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर अभिनंदन सिंह ने संसद का आभार व्यक्त किया भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!