उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के द्वारा कोरान सराय पंचायत में ग्रामीण हाट का शिलान्यास कार्य किया गया।*
*कोरान सराय पंचायत, डुमराव प्रखंड के तीन पंचायत, चौगाई प्रखंड के एक पंचायत एवं नावानगर का केंद्र बिंदु है। कोरान सराय के पूरब में अरियावं एवं खेवली पंचायत, पश्चिम में मठिला, उत्तर में मुगांव एवं दक्षिण में आथर है। पंचायतो में ग्रामीण हाट के अनुपलब्धता के कारण आम जन को कोरान सराय में सड़क के किनारे एवं खाली मैदान में अव्यवस्थित तरीके से फुटकर विक्रेता दैनिक बाजार लगाकर सामानों की बिक्री करते हैं। सड़क के किनारे फुटकर विक्रेता के द्वारा दुकान लगाने से यातायात प्रभावित होता है। इस पंचायत के इस स्थल पर कई वर्षों से स्थानीय कृषकों के द्वारा रविवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को अपने सामानों की बिक्री की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन भी सामानों की बिक्री की जाती है परंतु चबूतरा एवं शेड नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में एवं धूप में स्थानीय क्रेताओं एवं विक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।*
*ग्राम पंचायत कोरान सराय में मनरेगा अंतर्गत ग्रामीण हाट योजना की प्राक्कलित राशि 2785973 रूपये है। इस योजना से 675 मानव दिवस का सृजन होगा। ग्रामीण हाट के निर्माण से 76 दुकान 6 फीट एवं 8 फीट को तैयार होंगे। जिससे 76 स्थानीय दुकानदार लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही न, चापाकल एवं सोख्ता का भी निर्माण किया जाएगा। नडेप में सड़े गले सब्जी एवं फल का निस्तारण किया जाएगा। जिससे कंपोस्ट तैयार किया जाएगा।*
*ग्रामीण हाट के निर्माण से आस पास के 5 ग्राम पंचायत के स्थानीय 76 दुकानदार/कृषक लाभान्वित होंगे। वहीं 1500 से अधिक ग्रामीण जनता इसका क्रय विक्रय कर उठा पाएंगे। यह योजना ग्रामीण के आजीविका संवर्धन के लिए अत्यंत ही उपयोगीहै। आने वाले समय में ग्राम पंचायत का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में इस ग्रामीण हाट का बड़ा योगदान होगा। ग्राम पंचायत को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।