Tue. Apr 21st, 2026

सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। इस फैसले ने एक बार फिर बता दिया कि हिन्दुस्तान में न्याय जिंदा है। सरकार भले जो करे, अदालतों में इंसाफ मिलता है। तिवारी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह तो बता ही दिया है कि केंद्र सरकार को सोच कितनी घिनौनी है। हालांकि सत्य के सूरज को झूठ के बादल कब तक ढंकेंगे। जैसा कि राहुल गांधी ने भी कहा है कि आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है। यह नफरत के खिलाफ मुहब्बत की जीत है। तिवारी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देष के लोगों में यह विष्वास फिर से पैदा हुआ है कि देष की सर्वोच्च अदालत अपना काम कायदे से कर रही है। तिवारी ने राहुल गांधी को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी नाम के तूफान को कोई रोक नहीं सकता। देष की जनता के सामने यह फैसला नजीर बनकर सामने आया है। जनता इन सारी घृणित साजिषों का मुकम्मल हिसाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!