Tue. Apr 21st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्युत तापगृह परियोजना, चौसा अंतर्गत वॉटर पाइप लाइन परियोजना, रेल कॉरिडोर परियोजना के हितबद्ध रैयतों भुगतान एवं R&R प्लान के तहत कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*

विद्युत ताप गृह परियोजना, चौसा अंतर्गत वाटर पाइप लाइन परियोजना एवं रेल कॉरिडोर परियोजना के कुल 77 हितबद्ध रैयतों को 51305851.00 रुपया भुगतान किया गया, जो निर्धारित दर पर लेने को इच्छुक थे तथा जिन का आवेदन कार्यालय में प्राप्त हुआ। अन्य रैयत का मामला LARRA कोर्ट, पटना में प्रक्रियाधीन है। वैसे रैयत जो आपत्ति के साथ भुगतान लेने को इच्छुक थे, उनका भुगतान आपत्ति के साथ निर्धारित दर पर LARRA कोर्ट, पटना से किया गया।

R&R प्लान के तहत निम्नांकित योजनाओं को कार्यान्वित करने हेतु कार्रवाई करने पर निर्णय लिया गया:-

1. चौसा प्रखंड में बालिका उच्च विद्यालय, (दुर्गा मंदिर के निकट) चौसा को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करना।

2. आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल के मैदान को मॉडल खेल का मैदान बनाना।

3. महादेवा घाट, चौसा के पास मैरिज हॉल का निर्माण कराना।

4. चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण कराना।

*बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं अंचलाधिकारी चौसा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!