
पंचायत इन्दौर, इटाढी प्रखण्ड-इन्दौर पंचायत के वार्ड नं0 12 में वार्ड सदस्य के नेतृत्व में श्रमदान से पंचायत भवन के आस-पास साफ-सफाई किया गया। पंचायत अतरौना इटाढी प्रखण्ड-अतरौना पंचायत वार्ड नं0 05 सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा नालियों की साफ-सफाई की गई। साथ ही घर-घर दस्तक के माध्यम लोगों को ठोस कचरे का पृथक्कीकरण पर चर्चा भी किया गया। कुकुढा पंचायत इटाढी प्रखण्ड स्वच्छता पर्यवेक्षक के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों के साथ कुकुढा पंचायत स्वच्छता प्रति जन जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली निकाला गया। रामपुर पंचायत केसठ प्रखण्ड ग्राम पंचायत रामपुर शिवपुर गाँव के वार्ड संख्या 10 और वार्ड नं0 11 में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छताकर्मी के द्वारा स्वच्छता रैली निकाला गया और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें जिला संसाधन सेवी राकेश कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक वार्ड सदस्य एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे। केसठ पंचायत केसठ प्रखण्ड-प्रखण्ड केसठ पंचायत केसठ के वार्ड संख्या 09 के महादलित बस्ती के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नाली-गली की साफ-सफाई किया गया और घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में बताया गया। जिसमें जिला संसाधन सेवी राकेश कुमार, मुखिया जी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, वार्ड सदस्य, स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।