
मस्कट में कार्य कर रहे प्रवासी मजदूर स्व0 धमेन्द्र पाल का मस्कट में देहान्त हो जाने के उपरान्त मस्कट सरकार के द्वारा अनुदान की राशि उपलब्ध करायी गयी थी। जिसके आलोक में आज दिनांक 27 सितम्बर 2022 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में स्व0 धमेन्द्र पाल के आश्रित पत्नी धनवन्ती देवी ग्राम-कथराई, पोस्ट-मानिकपुर, थाना-धनसोई को 2833495.00 (अठाइस लाख तैतीस हजार चार सौ पनचानवे) रूपये का अनुदान राशि दिया गया।