
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के द्वारा आयोजित होने वाले नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना बक्सर बिहार के द्वारा आज रामरेखा घाट पर स्वच्छता श्रमदान,शपथ व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नदी उत्सव कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. गंगा दूतो व एनसीसी कैडेटों ने संपूर्ण रामरेखा घाट की सफाई अभियान चलाया, गंगा दूतों ने घाटों पर फैले प्लास्टिक व अन्य कचरा को हाथों में इकट्ठा कर घाटों को साफ किया. स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने गंगा दूंतो व कैडेटों को संबोधित किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत गंगा को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए शपथ दिलाया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि शपथ लेने के साथ ही हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि जिस उद्देश्य से हम शपथ ले रहे हैं उस उद्देश्य को हम पूर्ण भी करें.आज रामरेखा घाट पर हम सब गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ले रहे हैं आगे आने वाले दिनों में हम गंगा स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी प्रयास करने का कार्य करें. वहीं जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र श्री सागर महेश्वरी ने बताया कि गंगा स्वच्छता हेतु हम सभी गंगा दूतों को कटिबद्ध होना चाहिए एवं इस उद्देश्य को सफल बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए,जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शैलेश कुमार राय ने बताया कि नदी उत्सव 23 दिसंबर तक पूरे जिले में चलाया जायेगा,इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जायेगी, इस अवसर पर संजय राय,अभिनाश कुमार,गौरव कुमार,राहुल कुमार,देवराजी शाह,सोनू द्विवेदी,गणेश कुमार,शिव कुमार,शिवम कुमार,सुंदरम कुमार एन सी सी से सूबेदार अरविन्दर व बी एच एम अमरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।