
जल शक्ति मिशन भारत सरकार के अंतर्गत नमामि गंगे द्वारा मनाया जा रहा है। नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना बक्सर बिहार के द्वारा आज रामरेखा घाट पर सुबह ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. घाट पर पतंजलि के दो योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित गंगादूत क्लब के सदस्य एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षकों ने योग के महत्व को बता कर उन्हें योग कराया, तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने रामरेखा घाट से एक प्रभात फेरी निकाली यह प्रभात फेरी रामरेखा घाट से शुरू होकर पीपी रोड व अन्य मार्ग होते हुए किला मैदान पहुंचा प्रभात फेरी को हरी झंडी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेम स्वरूपम ने दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी के दौरान गंगा दुतों ने अपने हाथों में गंगा स्वच्छता के मद्देनजर कई प्रकार के स्लोगन से शहरवासियों को जागरूक कर रहे थे, श्री प्रेम स्वरूपम ने कहा कि गंगा हमारी विरासत हैं हम सबको मिलकर इन्हें बचाना होगा जब तक समाज के सभी लोगों का ध्यान गंगा स्वच्छता की ओर नहीं जाएगा तब तक हमारा यह अभियान पूर्ण नहीं होगा वही नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि नदी उत्सव के तहत गंगा दूतो द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधि आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है संपूर्ण कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री सागर महेश्वरी के निर्देशन में हो रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवराजी शाह,गणेश कुमार,शिव कुमार, संजय राय,प्रभाकर तिवारी, दीपक सिंह,गौरव कुमार,राहुल कुमार, शिवदयाल पांडेय इत्यादि लोग मौजूद थे।