बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरुद्ध बक्सर बिजली ऑफिस चरित्रवन के सामने एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम पूरे जोश खरोश के साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि बिहार सरकार जबरदस्ती रूप से आम आदमी गरीब गुरुबो एवं व्यवसाईयों, मध्यम क्लास के लोगों पर यह जो स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोप रही है यह सरकार की मनमानी कांग्रेस नही चलने देगी, सरकार आम लोगों से सेवा देने के पूर्व वसूली करने की सोच है , डॉ पांडे ने कहा कि मोदी और नीतीश सरकार के मिली भगत से यह कार्यक्रम बिहार में चलाकर गरीब जनता को परेशानी का सामना करने के लिए किया जा रहा है और साथ ही अग्रिम रूप से भुगतान लिया जा रहा है इस मीटर के माध्यम से उपभोक्ता को यह भी पता नहीं है कि हम किस रेट से बिल भुगतान कर रहे हैं बिहार सरकार जिस प्रकार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर आम जनता पर थोपने की कार्य कर रही है यह कार्य कांग्रेस कभी नहीं करने देगी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है की प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी पोस्टपेड मीटर लगाए, डॉक्टर पांडे ने प्रेस को बताया कि आने वाले 2025 में कांग्रेस की सरकार बनी तो तत्काल 24 घंटे के अंदर यह सरकार की गैर कानूनी जबरदस्ती कार्य को खारिज कर देगी डॉक्टर पांडे ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के अनुसार बिजली विभाग उपभोक्ता के सहमति से ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर विभाग लगा सकती है
धारना प्रदर्शन कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से कामेश्वर पांडे विनय कुमार सिंह भोला ओझा राज नारायण दुबे त्रिजोगी नारायण मिश्रा डॉ उमा पांडे डॉ सत्येंद्र ओझा डॉ बलिराज ठाकुर पंकज उपाध्याय अजय यादव रोहित उपाध्याय राजू वर्मा राजाराम पांडे अजय ओझा श्रीमती रूनी वर्मा महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष, संजय कुमार पांडे मोहम्मद नजीर खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे लक्ष्मण उपाध्याय युवा कांग्रेस अध्यक्ष ईशान त्रिवेदी नेता एनएसयूआई रामप्रसाद द्विवेदी शिवाकांत मिश्रा लालजी राम अशोक पांडे मदन जी उपाध्याय दिनेश वर्मा गुप्तेश्वर चौबे सेवादल अभय मिश्रा अधिवक्ता बार काउंसिल कांग्रेस विपिन बिहारी ठाकुर दिनेश सिंह विकलांग संघ सचिव जय राम राम श्रीमती सीमा देवी श्रीमती गीता देवी जितेंद्र कुमार प्रवीण कुमार महेंद्र चौबे कार्यक्रम का विधिवत संचालन वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राम एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार पांडे ने किया