जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।*
*जिला शांति समिति की बैठक में आए हुए सम्मानित शांति समिति के सदस्यों के द्वारा अपने-अपने सुझाव को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया।*
*अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव को निर्देश दिया गया के बाजार/हाट में लगे पटाखा दुकानों की जांच करते हुए बगैर अनुज्ञप्ति वाले दुकानों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।*
*जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थान पर अग्निशमन वाहन तैयार हालत में रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की आकस्मिक घटना की स्थिति में आसानी से निपटा जा सके।*
*अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव को निर्देश दिया गया के धनतेरस/दीपावली के तिथि को यातायात सुगम रूप से परिचालित कराने हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।*
*असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अस्पतालों में आग से जलने के इलाज के सभी आकस्मिक व्यवस्था पूर्व से कर लेंगे। सभी सरकारी गैर सरकारी द्वारा संचालित एम्बुलेंस, एट्रेचर इत्यादि की सूची प्राप्त कर संवेदनशील स्थानों में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक दवाइयां के साथ चिकित्सकों की तैनाती करना सुनिश्चित करेंगे।*
*आगामी छठ पर्व को देखते हुए स्थानीय नाव के परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। घाटों पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों/गोताखोरों की तैनाती अंचल अधिकारी के माध्यम से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।*
*कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया के घाट पर एवं घाट के मार्ग में नंगे लूज तारों की मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे।*
*सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नगर निकाय/पंचायत क्षेत्र अंतर्गत घाटो/मार्ग की साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी एवं घाटों पर अस्थाई चेंजिंग रूम एवं शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।*
*प्रमुख घाटों पर वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरा से निगरानी कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही खतरनाक घाटो के आसपास खतरों को चिन्हित करके घेराबंदी सूचक बोर्ड एवं झंडे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।*
*कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि अस्थाई बैरियर पार्किंग का निर्माण एवं संवेदनशील स्थान, घाटों के पास वॉच टावर निर्माण करने को कहा गया।*
*सिविल सर्जन बॉक्सर को निर्देश दिया गया कि नदियों में दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर नाव ग़श्ती कराते हुए बोट क्लीनिक, लाइफ जैकेट एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जलन की दवा, जीवन रक्षक दवाओं एवं एंबुलेंस की व्यवस्था तथा चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 24×7 आपातकालीन वार्ड की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।