Thu. Jul 30th, 2026

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी के नेतृत्व में बक्सर जिले के डुमराव ब्लॉक में खैरही ,अटाॅव डुमरांव शहर में भिन्न-भिन्न घरों में बिहार सरकार द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाया गया डॉ पांडे ने बयान में कहां की जिसको इच्छा करे वो लगावे जिसको नहीं इच्छा करें जबरदस्ती नहीं लग सकता है डॉ पांडे जन जागरण अभियान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान छेड़ा है डॉ पांडे ने कहा कि डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का स्पष्ट निर्देश है बिहार के किसी भी कोने में अगर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं तो मुझे सूचित करें मैं एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी स्वयं वहां के गरीब असहाय मजदूर किसान महिला पिछड़ी जाति के घरों पर हो रहा अत्याचार के विरोध में आवाज बन कर मुस्तादी के साथ खड़ी रहेगी डॉ पांडे ने लोगों से आग्रह किया कि आप लोग किसान बेरोजगार परिवार के हैं आप अपनी बाल बच्चे के लिए रोज कमाई करते हैं घर का भरण पोषण करते हैं उसमें से कुछ पैसा बचाकर एक महीना के लिए इकट्ठा करते हैं जिसमें बिजली बिल दवा इत्यादि अन्य सामानों के लिए खर्च की जाती है अगर स्मार्ट मीटर लग जाएगा तो बिजली का बिल पहले जमा करना पड़ेगा जिस दिन आपका पैसा खत्म हो जाएगा उस दिन बिजली कट जाएगी गरीब लोग तानाशाही जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के लिए अपने विवेक से काम करें जिसे अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से निर्वहन हो सके एक 1 दिन दिन पसीने की कमाई कमाकर महीना महीने भर के लिए बचत करते हैं उसे भोली भाली जनता पर भी स्मार्ट मीटर यह अन्याय है इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस ना पीछे हटने वाली है ना पीछे हटी है ना पीछे हटेगी डॉ पांडे ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से सरकार आम जनता से सेवा प्रदान करने के पहले की शुल्क ले लेती है

स्मार्ट मीटर का उद्देश्य उद्योगपतियों को लाभ पहुंचना है उक्त जन जागरण अभियान में त्रिजोगी नारायण मिश्रा भोला यादव अनिल कुमार उपाध्याय कुमकुम देवी दिवाकर वर्मा सहित सैकड़ो लोग मुख्य थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!