
सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा पैरामाउंट ट्रेनिंग ट्यूटोरियल कोचिंग में क्विज तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक ई॰ प्रभाकर तिवारी तथा संचालन सह संयोजक गौतम चौरसिया के द्वारा की गई। वही क्विज और निबंध में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में, जो विजेता रहे, उन्हें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिन्हा, जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक पारसनाथ मिश्रा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा आज के समाज के निर्माण की जननी है। बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने एवं सफलता प्राप्त करने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने बच्चों को सफलता की ओर जाते हुए देखना चाहते हैं, जो केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक व्यक्ति की सोच का पोषण करती है और उन्हें जीवन में सोचने कार्य करने और आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षा के साथ हम बहुत सारी चीजें कर सकते हैं। आज नौकरी हो या व्यवसाय हो या अन्य कोई भी काम को करने के लिए शिक्षा मूल आवश्यकता है। कार्यक्रम में कन्हैया चौरसिया, प्रीति कुमारी, अश्विनी शर्मा, बबीता, राहुल, रियार्थ, शिवम, शिवजी मिश्रा एवं कोचिंग संस्थान के सभी छात्र मौजूद रहे।