
सिविल सर्जन कार्यालय स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में दिनाँक 11-10-20 से आरंभ पल्स-पोलियो उन्मूलन अभियान के पांचवें दिन की कार्यो की संध्याकालीन समीक्षात्मक वैठक का आयोजन किया गया।जिसमे सभी प्रखंडो में चल रहे कार्यो की समीक्षा सिविल सर्जन बक्सर द्वारा की गई।इस वैठक में प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नरेश कुमार ,प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शालिग्राम पाण्डेय, जिला वेक्टर बॉर्न पदाधिकारी डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, एस0एम0ओ0 डब्ल्यू0एच0ओ0 डॉ0 सुशील गौतम, एस0एम0सी0 यूनिसेफ शगुफ्ता जमील एवं वी0सी0सी0एम0 यू0एन0ड़ी पी0 मनीष कुमार सिन्हा मौजूद थे। चौथे दिन की कार्य समाप्ति के बाद जिले में लक्ष्य के अनुसार 232333 का कुल घरो का दलों द्वारा भ्रमण किया गया और 202294 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पांचवें दिन की कार्य अभी चल रहा है। सिविल सर्जन बक्सर के द्वारा बताया गया जिले में एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नही रह जाए इसके लिए सभी प्रभारी को निदेशित किया जा चुका है।