Mon. Oct 26th, 2026

बिहार विधान सभा आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत कोविड-19 से बचाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों/स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मतदाताओं को उनके शरीर के तापमान के जाँचोपरान्त ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। मतदान दल कर्मियों के द्वारा मास्क, गलब्स, फेस सिल्ड एवं सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा मतदाताओं को भी मास्क का प्रयोग करना है। मतदाताओं को मतदान के लिए गल्बस भी मतदान केन्द्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में थर्मल स्कैनिंग के द्वारा शरीर का तापमान 100.4°F (38 Celsius) से ज्यादा होने की स्थिति में उसे 15 मिनट विश्राम करने की सलाह दी जायेगी। तत्पष्चात पुनः संबंधित मतदाता के शरीर के तापमान की जाँच की जायेगी। सुधार न हो पाने की स्थिति में मतदाता को मतदान समाप्ति के समय के एक घंटा पूर्व में मतदान देने हेतु आने का कहा जायेगा। मतदान के पश्चात प्रयोग किए गए गलब्स को निकासी द्वार पर रखे डस्टबीन में फेंका जाना है। इन सभी कार्यों को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने जिले में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त सभी ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, सभी आशाकर्मी एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 एवं 14 अक्टूबर को निर्धारित किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 से बचाव हेतु मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों/मतदाताओं का Thermal Screeing, Sanitization, Social Distancing, Bio Waste Disposal Management, Masking, Hand Wash से संबंधित प्रशिक्षण प्रखण्ड मुख्यालय में संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी/स्वास्थ्य प्रबंधक/बी0एच0एम0 के द्वारा दिया जाएगा। 13 अक्टूबर को 10:00 बजे पूर्वाहन से 01:00 बजे अपराहन तक बक्सर, चौसा, राजपुर, इटाढ़ी के सभी आशाकर्मी, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0 एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 अक्टूबर को 10:00 बजे पूर्वाहन से 01:00 बजे अपराहन तक ब्रह्यपुर, सिमरी, नावानगर, चक्की, चौगाई, केसठ, डुमराँव के सभी आशाकर्मी, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0 एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!