आज माननीय सदर विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने चौसा पावर प्लांट में चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति, चुनौतियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर SJVN के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) द्वारा माननीय विधायक जी को आश्वस्त किया गया कि चौसा पावर प्लांट आगामी दो वर्षों के भीतर पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना को तय समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु सभी आवश्यक संसाधन और प्रयास किए जा रहे हैं।
माननीय सदर विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में वे इस परियोजना से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान CISF के डिप्टी कमांडेंट, कंपनी के HR विभाग के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।