Fri. Jul 31st, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने संसदीय क्षेत्र में कोविड को लेकर की जा रही आगामी तैयारियों की जानकारी ली

सदर में 10 बेड का बच्चों के लिए अलग से ऑक्सीजन युक्त बना है विशेष वार्ड।

  • पीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन युक्त 3 बेड किया गया है तैयार

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कोविड को लेकर आगामी तैयारियों की जानकारी ली। केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय ने अधिकारियों से फोन पर जानकारी प्राप्त की। ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के लिए विशेष वार्ड, टीकाकरण आदि की जानकारी ली गई। सदर अस्पताल बक्सर में 10 बेड का अलग से बच्चों का वार्ड बनाया गया है। जो ऑक्सीजन युक्त है। डुमराव में भी बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लग रहे ऑक्सीजन प्लांट की मौजूदा स्थिति से भी अवगत हुए। पीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन युक्त 3 बेड तैयार किया गया है। बक्सर में एक ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है। अन्य का शीघ्र काम पूरा हो जाएगा। रामगढ़ एवं दिनारा विधानसभा क्षेत्र में कोविड को लेकर आगामी तैयारियों से अवगत हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने बताया कि कोविड को लेकर शिथिलता नहीं बरतनी है। हमेशा सावधान रहना है। केरल सहित कुछ राज्यों में हाल के दिनों में मामले में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। हर वक्त सचेत रहने की जरूरत है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने बताया कि सभी तैयारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। हमेशा सतर्क रहना है। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। हाल ही में देखा गया है कि बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए बाहर निकल रहे हैं। मास्क भी पहनना छोड़ दिए हैं। यह ठीक नहीं है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि केंद्र लगातार राज्यों से संपर्क में है। किसी भी तरह की ढिलाई लोग ना बरते, इसके लिए लगातार आगाह किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र में टीकाकरण की मौजूदा स्थिति से अवगत हुए उन्होंने लोगों से अपील की, कि टीकाकरण कोरोना के विरुद्ध जंग में एक महत्वपूर्ण हथियार हैं। इसे लेकर किसी भी तरह की कोताही ना बरतें। टीकाकरण कराएं और दूसरों को भी से लेकर जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!