Fri. Jul 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के आदेशानुसार तनाव/मुंडन आदि को लेकर रामरेखा घाट, बक्सर पर अत्यधिक भीड़ हो रही है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण रखने हेतु विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार सरकार, पटना के द्वारा धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का आयोजन आमजनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। बक्सर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रामरेखा घाट, बक्सर को भी टीकाकरण केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। अतः उक्त आदेश के आलोक में रामरेखा घाट पर होने वाले टीकाकरण कार्य हेतु (10:00 बजे पूर्वाहन से 05:00 बजे अपराहन तक) चिन्हित स्थल पर दण्डाधिकारी के रूप में श्री राजु कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल बक्सर मोबाइल नम्बर 9546895744 एवं अनिल कुमार राय कनीय अभियंता, पथ प्रमण्डल बक्सर मोबाइल नम्बर 9935666589 की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सिविल सर्जन बक्सर को आदेश दिया जाता है कि अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर से समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थल पर मेडिकल टीम का गठन करते हुए टीकाकरणप का कार्य करना सुनिश्चित करेंगे तथा टीकाकरण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे तथा प्रतिदिन का प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा बक्सर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। चिन्हित स्थल पर पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!