Sat. Sep 12th, 2026

श्री प्रमोद कुमार, माननीय मंत्री, गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग, बिहार सरकार के द्वारा जिला अतिथि गृह बक्सर के सभाकक्ष में धार्मिक न्यास की परिसंपत्तियों एवं गन्ना उद्योग के विकास पर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।**बक्सर जिला अंतर्गत धार्मिक संरचनाओं की संख्या 79 है। इसमें से 75 निबंधित एवं 04 अनिबंधित संरचना है। जिनका कुल क्षेत्रफल 453.34 एकड़ है। बैठक में माननीय मंत्री के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया गया साथ ही भूमि विवाद से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया गया। धार्मिक संरचनाओं का फोटोग्राफ सहित 2 माह के अंदर जिला के वेबसाइट पर सभी विवरणी के साथ अपलोड करने का निर्देश दिया गया। सहायक निदेशक ईख विकास भोजपुर के द्वारा बताया गया कि बक्सर जिला गैर चीनी मिल क्षेत्र है। यहां पर गन्ना के रोपण के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक किसानों को अगेति धान का बीज 50% सब्सिडी के साथ दिया जा रहा है। साथ ही गन्ना के रोपण के लिए सब्सिडी दिया जा रहा है। माननीय मंत्री ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक ईख विभाग को किसानों के बीच गन्ना की खेती एवं गुड़ उद्योग के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। इस उद्योग के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाती है। बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी, सरकारी अधिवक्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, सहायक निदेशक ईख विभाग, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!