Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान का निरीक्षण किया गया।**1. पुराना बस स्टैंड से लेकर किला मैदान, जिला अतिथि गृह के बीच अवस्थित स्थान जो कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत है, बिना राजस्व विभाग से एनओसी प्राप्त किए हुए अस्थाई दुकानें बना ली गई है, जिनका लीज खत्म हो गया है उन्हें हटाने एवं लीज का नवीनीकरण नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया।**2. इन अतिक्रमण मुक्त हुए स्थान पर समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय के कर्मी/पदाधिकारी के लिए आवासीय भवन बनाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।**3. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी अस्थाई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित अन्य प्रक्रियाओ का विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन देने का कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया।**4. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्थाई एवं स्थाई आवंटित दुकानों का किराया किन खातों में, और कब से और किसके द्वारा लिया जाता है इसका स्पष्ट प्रतिवेदन देने का अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।**5. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को 1 सप्ताह के अंदर अचूक रूप से रेंट फिक्सेशन के संबंध में वाद अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कोर्ट में दायर करने का निर्देश दिया गया।**6. ज्योति चौक पर अवस्थित दुकाने जो अस्थाई रूप से आवंटित थी। वह नहर विभाग की जमीन है जिस पर बिना नहर विभाग के एनओसी लिए उन अस्थाई दुकानों का पक्कीकरण किया गया है। उन पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।**7. नगर परिषद अमीन को पीपी रोड, ताड़का नाला एवं रामरेखा घाट से हनुमान मंदिर तक मापी कर 3 दिनों के अंदर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।**8. अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं संबंधित थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित करें कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए स्थान पर दोबारा अतिक्रमण ना हो। दोबारा अतिक्रमण होने की स्थिति में अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं संबंधित थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जवाबदेही होगी।**9. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को पीपी रोड पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।**10. पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा, मुनीम चौक के पास यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए वन वे की व्यवस्था करने हेतु प्रस्ताव देने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।**11. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!