
एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के पत्रांक 2069 दिनांक 30.05.2022 में निहित निर्देशों के आलोक में विस्तारित नगर परिषद, डुमराँव के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) का गठन तथा संख्यांकन से संबंधित प्रारूप का प्रकाशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रपत्र-6 में आम जनों के लिए जिला पदाधिकारी कार्यालय बक्सर, अनुमण्डल कार्यालय डुमराँव, प्रखण्ड कार्यालय डुमराँव, नगर परिषद डुमराँव के सूचना पटट पर कर दिया गया है। इस संबंध में सीमा विस्तारित नगर परिषद डुमराँव के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) का गठन तथा संख्यांकन के पश्चात प्रारूप प्रकाशित प्रपत्र-6 पर आपति प्राप्त किया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आपति यथा-प्रारूप प्रकाशित वार्ड के परिसीमन, जनसंख्या तथा वार्डों के संख्यांकन से संबंधित बिन्दुओं पर प्राप्त किया जायेगा, इससे संबंधित विवरण निम्नवत हैः-**1. आपतियों की प्राप्ति की अवधि :- दिनांक 11.06.2022 से दिनांक 24.06.2022 तक**2. आपति प्राप्त करने का स्थान :- अनुमण्डल कार्यालय, डुमराँव (डुमराँव नगर परिषद क्षेत्र के लिए)**अतः उपरोक्त के संबंध में सभी को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि तक वर्णित बिन्दुओं पर यदि कोई आपति हो, तो संबंधित अनुमण्डल कार्यालय में दाखिल कर सकते है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त अपतियों पर विचार नहीं किया जायेगा।