Tue. Oct 27th, 2026

पैन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आज माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम श्री पुरुषोत्तम मिश्रा एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जिले के व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी न्यायाधीशों को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना 2014, 2018 एवं महिलाओं के लिए विशेष योजना 2019 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला प्राधिकरण, बक्सर अंजनी कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी न्यायाधीश अपने न्यायालय आदेश में आदेश देते समय एक बार घटे घटनाक्रम के पीड़ितों के मुआवजे के बारे में अवश्य देखे। वें यह निर्धारित करें कि, जिसके साथ यह घटना हुई है, वह पीड़ित महिला को, उसके परिजनों को पुनर्वास, उत्थान के लिए कितनी राशि सरकार द्वारा निर्धारित इस योजना के अंतर्गत दी जाए। जिससे उसका परिवार भरण पोषण एवं जीवन यापन हो सके ।ततपश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना 2014, 2018 एवं विशेष योजना 20219 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत चौधरी, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार त्रिपाठी, कैलाश जोशी अविनाश शर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, बृजकिशोर सिंह, विवेक राय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राकेश कुमार द्वितीय, अवर न्यायाधीश शिप्राचला अंजलि, सीमा कुमारी, शहरयार मोहम्मद अफजल, रमेश कुमार, राकेश रंजन सिंह, प्रधान न्यायाधीश मुकतेश मनोहर, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, दीवान फहद खान, नितिन त्रिपाठी, आनंद प्रकाश, रिंकी कुमारी, हमजा आलम, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी, प्रभात कुमार, सुधा रानी, प्रियंका कुमारी, गजला साहिबा कुमारी, डिंपी कुमारी आदि मौजूद रहे । साथ ही अन्य कार्यक्रमों में आज राष्ट्रीय महिला आयोग एवं नालसा के सहयोग से वाराणसी में संपन्न महिला जागरूकता शिविर एवं टेक्निकल सपोर्ट के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कंचन कुमारी एवं रीमा कुमारी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्राधिकार बक्सर द्वारा इन्हें पूर्व में नामित किया गया था। यह विशेष ट्रेनिंग प्रशिक्षण पाकर व्यवहार न्यायालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को एवं अन्य महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से बचने एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें बताएंगे । इसके बाद आज माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं फाउंडेशन स्कूल, डी ए भी, स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, बक्सर हाई स्कूल, बक्सर और अन्य विद्यालयों के प्रधाना अध्यापकों के साथ सचिव, जिला प्राधिकार बक्सर धर्मेंद्र तिवारी द्वारा एक बैठक की गई । बैठक में माननीय न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जिले में कार्यरत सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच आप सभी चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करें। जिसमें कानून से संबंधित बातें हो। जिससे बच्चों में कानून के प्रति एवं विधिक सेवा के प्रति और उनके अधिकारों के प्रति रुचि बढ़े। जागरूकता अभियान में आज राजेश कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के पंचायतों में, मनन कुमार द्वारा राजपूर प्रखंड के पंचायतों में, गजेंद्र नाथ दुबे द्वारा बक्सर प्रखंड के पंचायतों में, विनय कुमार द्वारा चक्की प्रखंड के पंचायतों में, विकेश कुमार द्वारा बरहमपुर प्रखंड के कांट पंचायत के ढोढर पूरा गांव में, रघुनाथपुर पंचायत आदि में, मदन प्रजापति द्वारा सारिंगपुर पंचायत के बिरौली पंचायत में, आस लाल कुमार द्वारा डुमरावँ प्रखंड के नया भोजपुर के पंचायतों में, अनीषा भारती द्वारा डुमरावँ प्रखंड के संभाल गांव आदि में, कविंद्र नाथ पाठक एवं पैनल अधिवक्ता कुमारी अरुणिमा द्वारा बक्सर प्रखंड के चक्करहंसी पंचायत में, शिव जी पांडे द्वारा सिमरी प्रखंड के पंचायतों में, दीपक कुमार एवं जनार्दन सेठ द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के कुकड़ा पंचायत में, जागरूकता -सह- डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!