
न्यायाधीश ने विधि स्नातकों को बताया जिला प्राधिकार के कार्य :-
पैनइंडिया अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत आज दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा के के मंडल महिला कॉलेज के छात्राओं के बीच आज जिला प्राधिकार के कार्य, इसके उद्देश्य और यह क्या करता है इसका पाठ उन्होंने विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपके जिले में कार्यरत जिला प्राधिकार, आम जनों को जिसमें विशेष कर वृद्ध, महिलाएं, बच्चे, जिनकी आय डेढ़ लाख रुपए से कम हो, आदि को मुफ्त में अधिवक्ता उपलब्ध कराता है, सामाजिक दुर्व्यवहार से पीड़ित बालिकाओं, महिलाओं, तेजाब हमले से पीड़ित व्यक्तियों, असामयिक मृत्यु, एवं अन्य में पीड़ित प्रतिकर दिलवाता है। जिला न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए यह लोक अदालतों का आयोजन करता है, साथ हो दो पक्षों में अगर कोई वाद, विवाद हो गया हो , तो सुलह के आधार पर दोनों को मध्यस्था करवा कर उसका सुलह करवाता है। व्यवहार न्यायालय में लंबित सुलहनिय वादों को जिसमें कोई पक्ष कार यदि सुलह के आधार पर वाद को खत्म करना चाहे तो उसके लिए भी आवेदन लेता है और संबंधित दूसरे पक्षकार को मध्यस्था के लिए किसी निश्चित दिन बुला कर दोनों पक्षों को मिलाकर वाद को खत्म करता है। साथ ही जिले में पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम एवं डोर टू डोर कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री विष्णु दत्त द्विवेदी और विधि सेवक वसीम खान द्वारा अहिर वलि मठिया में, सारिमपुर में, प्रेम प्रकाश द्वारा चक्की प्रखंड में, ओमप्रकाश द्वारा वरुणा पंचायत के विट्ठल पुर गांव में, जनार्दन सेठ द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के चिल्हर पंचायत के पीपली गांव में, आश लाल कुमार द्वारा डुमराव प्रखंड के नया भोजपुर पंचायत के गांव में, राधेश्याम तिवारी द्वारा सिमरी प्रखंड के गंगोली पंचायत में, मदन प्रजापति एवं अखोरी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा सारिंनगपुर पंचायत में, प्रीति कुमारी द्वारा डुमराव प्रखंड के पंचायतों में, कमला शंकर तिवारी द्वारा सिमरी प्रखंड के पंचायतों में, प्रियरंजन कुमार आश नारायण मिश्रा द्वारा मोबाइल वैन से , साथ ही पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र एवं राजेश कुमार द्वारा मोबाइल वैन से जिले के अन्य जगहों पर, अनीशा भारती द्वारा डुमराव प्रखंड के गांव में, सोनू कुमार द्वारा केशठ प्रखंड के कतकिनार पंचायत में, मोहम्मद समसुद्दीन द्वारा चौसा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर, शंकर दयाल वर्मा द्वारा बक्सर प्रखंड के नगर क्षेत्रों में, राहुल मिश्रा द्वारा नवानगर प्रखंड के दलित बस्तियों में, शत्रुघ्न सिन्हा एवं मंजू कुमारी द्वारा जिले में बक्सर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।