Tue. Oct 27th, 2026

फसल सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत बीज टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ सदर प्रखंड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर से दिन शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण श्री गिरिराज कुमार एवं सहायक निदेशक,कृषि अभियंत्रण श्रीमती प्रियंका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. शुभारम्भ के मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बीज टीकाकरण अभियान रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया. डीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि बीज टीकाकरण रथ जिले के प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को लीफलेट एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से किसानों को जागरूक करेगा। प्रगतिशील किसान बीजोपचार कर ही रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की बुवाई करें। बीज टीकाकरण रथ के माध्यम से हर बीज को सुरक्षा का टीका करने हेतु जागरूक किया जाएगा । बीज टीकाकरण से फसल अस्सी प्रतिशत तक बीमारियों से सुरक्षित हो जाती है। बीज को बुआई से पहले विभिन्न दवा से उपचारित करना बीज टीकाकरण का मुख्य उदेश्य है। सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण गिरिराज कुमार ने बताया कि बीज टीकाकरण अभियान रथ को फ्लेक्सी से लैश किया गया है,जिसमे बीज टीकाकरण करने के तरीके अंकित है साथ ही किसानो के बीच बीज टीकाकरण का लाइव डेमो दिखाने हेतु अनिल कुमार सिंह, राजीव रंजन तथा पियूष कुमार को रथ के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है. सहायक निदेशक,कृषि अभियंत्रण श्रीमती प्रियंका कुमारी ने बताया कि बीज टीकाकरण एक सस्ती युक्ति है. अगर किसान बीज टीकाकरण के साथ रबी फसलो की खेती करे तो फसलो में मृदाजनित एवं बीज जनित अनेक प्रकार की रोग-व्याधि नहीं लगेगा. मौके पर प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकाश कुमार राय, बबन सिंह,आत्माकर्मी रघुकुल तिलक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!